अतिपिछड़ा अधिकार सम्मेलन में राजेश कुमार हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

अतिपिछड़ा वर्ग से राजेश कुमार को कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट देने की सम्मेलन में उठ रही थी गूंज

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। रविवार को राजेश कुमार मुखिया के नेतृत्व में अतिपिछड़ा अधिकार सम्मेलन सह बहुजन मिलन समारोह का आयोजन रमापति पेट्रोल पंप के सामने डुमरी में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने की और मंच का संचालन राम कुमार राय ने किया।
सम्मेलन में करीब 25 हजार लोग जुटे।

यह सम्मेलन बेगूसराय विधान सभा स्तरीय सम्मेलन था। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ डॉ शकील अहमद खान विधायक दल के नेता, सुनील पासी राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस, शशि भूषण पंडित अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, गरीब दास युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक अमिता भूषण, नगर जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि कुमार, कुसमौत मुखिया पवन सदा, अझौर मुखिया असगर इमाम, शाहपुर मुखिया महेश राय, पर्रा मुखिया गोनर, बहुजन नेता विजय पासवान, सूजा महंत शंकर दास, समित प्रधान, मो इमरान, मो मसूद आलम, कन्हैया कुमार, बाल्मीकि यादव, अशोक दास, राजन पंडित, बंगाली साह, गरीब दास, बिमल भारती, सदाम, कौशल राय, ब्रजेश सहनी एवं अन्य सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे। सम्मेलन में मुख्य रूप से राजेश कुमार मुखिया को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग हो रही थी। मंच पर सभी प्रमुख वक्ताओं ने एक शोर से अति पिछड़ा समाज से प्रतिनिधित्व देने के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की जा रही थी।
सम्मेलन में राजेश मुखिया जिंदाबाद, राजेश मुखिया जिंदाबाद का नारा गूंज रहा था। भीड़ से राजेश मुखिया को टिकट देने की आवाज उठ रही थी।
राजेश कुमार मुखिया जी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित सभी नेताओं को फूल माला एवं बुके और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं 50 किलो पुष्प का हार से भव्य रूप से स्वागत किया गया।
सम्मेलन को मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि हमारी पार्टी पूरे देश में अतिपिछड़ा को सम्मान दे रही है और यहां भी अतिपिछड़ा को सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता राजेश कुमार ने कहा कि मैं अपने तमाम समर्थकों के साथ आज विधिवत रूप से राहुल गांधी से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अपने नेता से उन्होंने बेगूसराय विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने के रूप में आशीर्वाद मांगा। जिस पर संतोषप्रद आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button