मालदा के कालियाचक में अब तक की सबसे बड़ी ब्राउन शुगर की बरामदगी, कीमत 40 करोड़ रुपये

 

अजित प्रसाद /कालियाचक, मालदा : दुर्गा पूजा से पहले मालदा जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
कालियाचक थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोलाचक इलाके के एक आम बागान से पुलिस ने रिकॉर्ड 39 किलो ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक।

पुलिस ने यह छापेमारी गोपन सूचना के आधार पर की।
इस कार्रवाई को गोलापगंज पहाड़ की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

1. बरकत शेख

2. रोफ शेख

3. हसीबुर शेख
तीनों आरोपी कालियाचक के मोजमपुर इलाके के निवासी हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मालदा जिले में अब तक की सबसे बड़ी ब्राउन शुगर की बरामदगी है। इस सफलता से नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का मनोबल काफी बढ़ा है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और इस ड्रग्स तस्करी के पीछे की अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
पूरे इलाके में इस घटना के बाद चर्चा और सख्त सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button