तकनीकी कारणों से लंबित पेंशन के लाभार्थियों की सूची एनआईसी पोर्टल पर प्रकाशित

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के वैसे लाभार्थियों, जिनका भुगतान तकनीकी और अन्य कारणों से रुका हुआ है, वैसे लाभार्थियों की सूची बेगूसराय जिला के एनआईसी पोर्टल पर प्रकाशित कर दी गई है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बेगूसराय की सुश्री नेहा कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एनआईसी पोर्टल के साथ साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि वे भी अपने-अपने प्रखंडों के तकनीकी त्रुटियां से लंबित लाभार्थियों की सूची सूचना पट पर प्रदर्शित करें। साथ ही पंचायत में भी इसकी सूचना प्रदर्शित करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक अभियान के तहत कैंप मूड में सभी तकनीकी कारणों से त्रुटिपूर्ण लाभार्थियों के दस्तावेज को विवरण का संशोधन कर उन्हें पेंशन से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही लंबित पेंशन का भी भुगतान भी कराया जाएगा। सहायक निदेशक ने लाभार्थियों से भी अपील की है कि जिनका-जिनका पेंशन लंबित है, वह अपने प्रखंड कार्यालय जाकर सुधार करा लें, ताकि उनका पेंशन प्रारंभ किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button