खेल प्रतिभा का विकास के साथ परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर: आदित्य वर्मा
कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कलारीपयट्टु वर्कशॉप का आयोजन
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। बिहार में पहली बार कलारीपयट्टु का ऑफलाइन वर्कशॉप बेगूसराय में आगामी 23 और 24 अक्टूबर 2025 को आयोजन किया जा रहा है। यह वर्कशॉप कलारीपयट्टु एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय एवं कलारीपयट्टु एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। इस वर्कशॉप में प्रतिभाग करने के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा एवं प्रतिभागी इस पारंपरिक मार्शल आर्ट से जुड़ सकें। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब किसी एक ज़िले में कलारीपयट्टु का औपचारिक वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इस उपलब्धि के लिए बेगूसराय के सचिव शिवम कुमार एवं श्याम सहनी (जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल अधिकारी, बेगुसराय), विश्वजीत कुमार (जिला खेल संयोजक खेल विभाग),
बेगूसराय कार्यकारी अध्यक्ष मंजेश कुमार, अध्यक्ष संजीत कुमार,
कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को बधाई दी है। ज्ञातव्य है कि बिहार में कलारीपयट्टु को पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में आदित्य वर्मा (राज्याध्यक्ष, कलारीपयट्टु एसोसिएशन ऑफ बिहार) के प्रयासों से शामिल कराया गया। राज्याध्यक्ष आदित्य वर्मा ने बताया कि “कलारीपयट्टु केवल एक खेल ही नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन कला और संस्कृति का प्रतीक भी है। इस वर्कशॉप के माध्यम से न केवल खेल प्रतिभा का विकास होगा, बल्कि हमारी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को भी नई ऊर्जा मिलेगी।”




