वर्तमान विधायक को गिनाने के लिए नहीं मिल रही विकास की योजनाएं: अमिता भूषण

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण का अपने बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदयात्रा का सिलसिला अनवरत जारी है। रविवार को इस पदयात्रा के क्रम में श्रीमती भूषण ने सदर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में घर-घर जाकर पदयात्रा करते हुए जनता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रीमती भूषण का पंचायत के कई स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुजूम ने स्वागत भी किया। पंचायत के सैकड़ों लोग नारा लगाते और झंडा लहराते हुए साथ चल रहे थे। श्रीमती भूषण ने लोगों को सरकार बनने पर रोजगार मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों ने पंचायत में विकास योजनाओं की दयनीय स्थिति से भी अवगत कराया। पूर्व विधायक ने कहा कि मोहनपुर हमेशा से प्रगतिशील समाज का प्रतिबिंब रहा है। जो हमेशा जाति व धर्म से ऊपर उठकर विकास की राजनीति के साथ खड़ा रहा है। हमने अपने कार्यकाल में जो विकास का प्रयास किया था, उसे आगे भी जारी रखूँगी। आज वर्तमान जनप्रतिनिधि जिन योजनाओं और सड़कों के निर्माण का ढिंढोरा पीट रहे हैं, उन योजनाओं की स्वीकृति भी हमारे कार्यकाल में हुई थी। आज उनके पास कोई ऐसी विकास की योजना गिनाने को नहीं मिल रही है। जिसके लिए उन्होंने पांच सालों में प्रयास किया हो। पंचायती राज, जिला परिषद केंद्र और राज्य की नियमित योजना से अपना रिपोर्ट कार्ड लोगों को दिखा रहे हैं। साथ चल रहे सैकड़ों की संख्या में लोगों के प्रति आभार भी प्रकट किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, कन्हैया सिंह, सुजीत कुमार, नवल सिंह, घोलटन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, पंकज सिंह, रामानुज तांती, महेश सिंह, चुनचुन सिंह, रामजीवन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामरिझान हजारी, अरुण राम, मुकुंद सिंह, मृत्युजंय सिंह, रामदास सिंह, रामबाबू सिंह, एक्टिंग सिंह, उमेश तांती, रामविलास सिंह, रामाशीष सिंह, संतोष कुमार, संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य अमित कुमार आदि ग्रामीण थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button