संघ ने स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन की ओर दिया लक्ष्य
रंजीत कुमार सिंह
गढहरा नगर, बरौनी, संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष पर ऐतिहासिक पथ संचलन का आयोजन दयानंद बस्ती (गढहरा बारो) बीहट नगर में संपन्न हुआ। पथ संचलन आर्य समाज मंदिर अपने शाखा से प्रारम्भ होकर राजदेवपुर बारो, शिवाला घाट बारो बाजार, बारो सलेमपूर टोला से ईश्वर लाल मार्केट होते हुए कार्यक्रम स्थल आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुआ। संचलन के मुख्य शिक्षक गोविंद आर्य और प्रार्थना वाचक सह शाखा के मुख्य शिक्षक हरिओम कुमार ने किया। एकल गीत शाखा कार्यवाह विष्णु कुमार ने किया। बौधिक सत्र में उत्तर बिहार के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख दुष्यंत जी का उद्बोधन सभी स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ। श्री दुष्यंत ने बताया कि संघ अपने संघर्ष का शताब्दी वर्ष पूरा कर चुका है। संघ विपरित परिस्थितियों में भी समाजहित में अनेकों कार्य किए हैं। जो समाज के बीच है। संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना ही हिन्दू समाज को सशक्त और संबल प्रदान के लिए किए हैं। संघ अपने सौ वर्षों में राष्ट्रहित में अनेकों कार्य किये। वर्ष 1962 के युद्ध में भी देश के सैनिकों को कई प्रकार का मदद की। 1965 के भारत व पाकिस्तान युद्ध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तत्कालीन सरकार के द्वारा इमर्जेंसी लगाया गया। 1974 जेपी आंदोलन में संघ के स्वयंसेवक विपरित परिस्थितियों में भी समाज में अचूक परिर्वतन करने में सफल रहे। हाल ही में वैश्विक महामारी करोना काल में सभी लोगों के मदद में अग्रिम भूमिका में रहा है। संघ अपने आगामी कार्य में स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन की ओर अपना लक्ष्य दिया है। स्वधारित जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य। मौके पर नगर संघचालक प्रद्युम्न राय, नगर कार्यवाह चंदन कुमार, पूर्व नगर शारीरिक प्रमुख कन्हैया सिंह, जिला शारीरिक सह प्रमुख मुरारी मिश्र, मुकेश कुमार, शशि कुमार, स्वयंसेवक जितेंद्र कुमार, राकेश ठाकुर, यशस्वी आनंद, कृष्णनंदन राय, रौशन मिश्रा, मनीष बिहारी, रबीन्द्रनाथ ठाकुर सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।



