जिला कारागृह में व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को मिली विधिक जानकारी,

 

अध्यक्ष शिवानी सिंह व सचिव डिम्पल जन्डेल ने लिया जायजा,

नारेहड़ा । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं एक्शन प्लान की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ की अध्यक्ष शिवानी सिंह एवं सचिव डिम्पल जन्डेल ने गुरुवार को जिला कारागृह कोटपूतली-बहरोड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष एवं सचिव ने जेल में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा व्यवस्था और जेल विधिक सहायता क्लिनिक की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश प्रदान किए। इसी क्रम में पैरा लीगल वॉलेंटियर (अधिकार मित्र) संजय कुमार जोशी द्वारा जेल परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को विधिक सहायता योजनाओं और बंदियों के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में कुल 111 बंदियों को विधिक जानकारी से लाभान्वित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button