समर्पित कांग्रेसजन द्वारा आज मकर संक्रांति उत्सव पर दही-चूड़ा का सहभोज का आयोजन
दही चूड़ा भोज नहीं आपसी प्रेम एवं सौहार्द बॉंटनें का एक सुसंयोग है - आनन्द माधव
अजित प्रसाद ,पटना : समर्पित कांग्रेसजन मकर संक्रांति के सुअवसर पर दही-चूड़ा सहभोज का आयोजन पूर्व विधायक छत्रपति यादव जी के आवास पर किया गया। इस भोज का आयोजन मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनन्द माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, वरीय कांग्रेस नेता राजकुमार राजन एवं नागेंद्र पासवान विकल थे। इस अवसर पर बोलते हुए आनन्द माधव ने कहा कि यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करनें की ख़ुशी में मनाया जाता है, जो हमें बसंत के आगमन की सूचना देता है।यह दही चूड़ा भोज नहीं आपसी प्रेम एवं सौहार्द बॉंटनें का एक सुसंयोग है, जिसे हमलोग आयोजित कर रहे हैं।यह कोई राजनीतिक भोज नहीं है। छत्रपित यादव जी ने कहा कि इसमें हमलोगों ने कांग्रेसियों को खासकर बुलाया है और उन्हें भी निमंत्रण दिया जिसे सदाकत़ आश्रम में आयोजित दहि चूड़ा भोज का निमंत्रण नहीं मिला था। यह दिलों को जोड़नें का पर्व है।
राजकुमार राजन ने बताया कि भोज में राज्यसभा सदस्य ड़ा अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान परिषद में कांग्रेस के नेता ड़ा मदन मोहन झा, पूर्व विधायिका प्रतिमा दास, बंटी चौधरी के अलावे महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहॉं फातिमा, बिहार कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन राजेश राठौर, जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी, महेश राय तथा वरीय नेता सुबोध कुमार, मधुरेंद्र कुमार सिंह, निर्मल वर्मा, कमलदेव नारायक्ण शुक्ला, शशिकांत तिवार, मनजीत आनंद साहु, शैलेंद्र शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, वसी अख्तर, अफाक आलम, अजय प्रताप सिंह, आलोक हर्ष, उर्मिला सिंन्हा नीलू, रमेश सिंह, विशाल झा, नीधि पांडे, सूरज सिन्हां, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, युवराज आदि शामिल हुये। नागेंद्र पासवान विकल नें सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग जो नहीं आ पाये उन्होंने फोन पर अपनी शुभकामना देते हुए नहीं आने की विवसता बताई।


