कान्हा मित्र मंडल गोरख पार्क शाहदरा द्वारा आयोजित श्री सुंदरकांड पाठ, बालाजी चौकी एवं भंडारे का भव्य आयोजन हुआ
राजू बोहरा / विशेष संवाददाता
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वेस्ट गोरख पार्क, शाहदरा में कान्हा मित्र मंडल द्वारा रविवार, 5 अप्रैल को 12वां श्री सुंदरकांड पाठ, बालाजी चौकी एवं भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कान्हा मित्र मंडल की यह धार्मिक यात्रा वर्ष 2015 में शुरू हुई थी, जो आज 11 वर्षों का सफल सफर तय कर चुकी है। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह आयोजन अब एक विशाल धार्मिक स्वरूप ले चुका है। मंडल द्वारा हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ एवं जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
कोविड काल में भी मंडल की आस्था में कमी नहीं आई। वर्ष 2020-21 में सीमित साधनों के बीच कार्यक्रमों को जारी रखा गया। वर्ष 2022 से सभी आयोजन पुनः भव्य रूप में प्रारंभ हुए, जिसमें खाटू श्याम बाबा के कीर्तन ने विशेष आकर्षण बढ़ाया।
कान्हा मित्र मंडल के प्रमुख सदस्य,संस्थापक: मनीष गौड़, संस्थापक: संजय चौधरी, कोषाध्यक्ष: प्रिंस डावर,सदस्य: सागर शर्मा, सदस्य: भगवती प्रसाद गुप्ता, सदस्य: विशाल गुप्ता, सदस्य: देवेंद्र डावर, सदस्य: चुनेश पहुजा, सदस्य: सुभाष सुरैया, सदस्य: गोलू वर्मा, स्वर्गीय सदस्य: श्री अशोक वर्मा, स्वर्गीय सदस्य: श्री सियाराम बंसल आदि मुख्यरूप से शामिल है। कान्हा मित्र मंडल हर वर्ष बालाजी महाराज एवं वेस्ट गोरख पार्क शाहदरा के नागरिकों के सहयोग से इन धार्मिक आयोजनों को सफल बनाता है।
