उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया

एसआइआर पर टीएमसी विधायक की अगुवाई में बीडीओ ऑफिस में तोड़फोड़ आगजनी

 

स्टेट हाईवे जाम कर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिनाजपुर के चकुलिया में गुरुवार को SIR सुनवाई के विरोध में एक भीड़ ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO) में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों पर हमला किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों ने स्टेट हाईवे जाम कर विरोध किया। यह सब उन लोगों ने किया, जिन्हें SIR सुनवाई के लिए बुलाया गया था। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाया है। चुनाव आयोग ने उत्तर दिनाजपुर के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DEO) को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
चाकुलिया में SIR के विरोध में आगजनी: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, SIR सुनवाई के लिए जिन लोगों को बुलाया गया था, गुरुवार सुबह चाकुलिया के कहाटा इलाके में कुछ लोगों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया. इस वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर बीडीओ ऑफिस में तोड़फोड़ के आरोप लगे और बीडीओ ऑफिस में आग लगा दी गई। ऑफिस के अंदर फर्नीचर से लेकर सब कुछ जलकर खाक हो गया है। बीच सड़क पर भी आग जलाकर प्रदर्शन किया गया। कई लोग बांस लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां स्थिति को काबू में किया गया। पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर हालात पर नियंत्रण लाई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस्लामपुर पुलिस जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
फरक्का में बीडीओ ऑफिस में हुआ प्रदर्शन
इससे पहले बुधवार को फरक्का, मुर्शिदाबाद में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देखी गई थी। गुरुवार को चाकुलिया में इस एक ही तरह की घटना घटी. बुधवार को तृणमूल विधायक मोनिरुल इस्लाम और उनके समर्थकों पर फरक्का में बीडीओ ऑफिस में तोड़फोड़ करने के आरोप लगे. इस घटना से मुर्शिदाबाद के फरक्का में हंगामा मच गया। विरोध के कारण सुनवाई टाल दी गई. बाद में, इलेक्शन कमीशन के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने तोड़-फोड़ में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।दूसरी ओर, इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि इस तरह से राज्य प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘अगर हर कोई SIR से डरेगा, अगर सभी को डिटेंशन कैंप भेजने के लिए कहा जाएगा, तो सभी वोटर नाराज हो जाएंगे, तभी यह स्थिति पैदा होगी.’ उन्होंने कहा कि इस पूरी स्थिति के लिए बीजेपी जिम्मेदार है। हम कितनी बार कागज दिखाएंगे?- टीएमसी विधायक : वहीं चकुलिया से टीएमसी विधायक मिनाज़ुल अरफिन आज़ाद ने कहा, ‘लोग गुस्से में हैं. यह लोगों का गुस्सा है. जब लोगों ने फॉर्म भर दिए हैं, तो उन्हें सुनवाई के लिए क्यों बुलाया जा रहा है? हर बूथ पर 70 से 80 लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है. विधानसभा क्षेत्र में यह संख्या हज़ारों में है. हम आपको कितनी बार कागज दिखाएंगे? इन लोगों का विरोध सही है। टीएमसी चकुलिया के विधायक ने आगे कहा, ‘हमारे लड़कों ने आंदोलन किया है. अगर वे (भारत का चुनाव आयोग और BJP) नहीं समझते हैं, तो हम फिर से आंदोलन करेंगे. अगर जरूरत पड़ी, तो हम दिल्ली जाकर विरोध करेंगे। एशियाई बाजारों में हड़कंप, US मार्केट भी दबाव में; जानिए आज क्यों नहीं खुलेगा भारतीय शेयर बाजार? चुनाव आयोग ने FIR दर्ज करने का दिया निर्देश : दूसरी ओर, फरक्का की घटना के बाद, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला मजिस्ट्रेट और DEO को सख्त निर्देश जारी किए हैं. DEO को WhatsApp के जरिए दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि कोई भी सुनवाई केंद्र नहीं बदला जाएगा.
उन्होंने DEO को कहा कि ‘अनमैप्ड’ और ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ वाले मामलों के निपटारे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इस बारे में आखिरी फैसला DEO को ही लेना होगा. ERO और AERO ‘दूसरे’ मामलों पर खुद फैसला करेंगे। हालांकि, वे कमीशन द्वारा बताए गए सुनवाई केंद्र को शिफ्ट करने पर कोई फैसला नहीं लेंगे. ऐसे में, कमीशन मामले को गंभीरता से देखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button