एनआई एक्ट के तहत फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार !

आरोपी पिछले तीन-चार माह से चल रहा था फरार !

 

कोटपूतली-बहरोड़-
जिले में पुलिस द्वारा वांछित व फरार चल रहे मामलों में चलाई जा रही धरपकड़ कार्रवाई के तहत नीमराना थाना पुलिस ने एनआई एक्ट के तहत जारी वारंट के मामलों में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 3-4 महीनों से फरार चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना शालिनी राज और वृताधिकारी सचिन शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव(25वर्ष)निवासी माधोसिंहपुरा, थाना नीमराना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा 2 स्थाई वारंट व एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसमें आरोपी पिछले तीन-चार माह से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर दबाव बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button