संन्यास ले रहे हैं रोनाल्डो ?
-बहन के बयान से बढ़ी रिटायरमेंट की चर्चा
विशेष प्रतिनिधि
ब्यूनस आयर्स। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक बार फिर रिटायरमेंट की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इन अटकलों की शुरुआत तब हुई जब उनकी बहन कटिया एवेइरो ने एक बयान में संकेत दिया कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप उनके भाई के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है।
इस टिप्पणी के बाद फुटबॉल प्रशंसकों और खेल विश्लेषकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या रोनाल्डो जल्द ही पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने की तैयारी में हैं। हालांकि, बढ़ती इन अटकलों के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए किसी भी तरह की जल्दबाजी से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने करियर और भविष्य को लेकर कोई भी फैसला तुरंत नहीं लेते और हर महत्वपूर्ण निर्णय सोच.समझकर ही करते हैं।
काटिया एवेरियो ने हाल ही में दिए गए बयान में कहा कि 2026 वर्ल्ड कप रोनाल्डो के लिएए अंतिम बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है। उन्होंने इसे श्लास्ट डांस जैसा क्षण बताया. जिससे यह संकेत मिला कि पुर्तगाल के लिए उनका अंतरराष्ट्रीय सफर अपने अंतिम चरण में है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और फुटबॉल जगत में अटकलों का दौर तेज हो गया।
मैच के बाद रोनाल्डो ने साफ किया कि वह अभी अपने भविष्य को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले भावनाओं में नहीं लिए जाते और वह परिवार से बातचीत के बाद ही आगे का कदम तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पूरा ध्यान वर्तमान टूर्नामेंट और टीम के प्रदर्शन पर है।
रोनाल्डो पहले ही कई वर्ल्ड कप और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुके हैं और पुर्तगाल को यूरो 2016 का खिताब भी दिला चुके हैं। ऐसे में 2026 वर्ल्ड कप को उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट माना जा रहा हैए लेकिन फिलहाल उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है।



