ड्राफ्ट रॉल प्रकाशन के बाद जोर-शोर से चल रहा दावा आपत्ति का कार्य

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फाइनल मतदाता सूची का 30 सितंबर को किया जाएगा प्रकाशन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में ड्राफ्ट रॉल प्रकाशन के उपरांत दावा आपत्ति का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिले के प्रखंड मुख्यालयों, नगर परिषद एवं नगर निगम कार्यालयों में विशेष कैंप आयोजित कर दावा आपत्ति लिया जा रहा है।04.05.2025 को दावा आपत्ति के तहत कुल 990 फार्म प्राप्त हुए हैं, जिसमें से फार्म-6 के 778, फार्म 7 के 91 एवं फार्म 8 के 121 आवेदन प्राप्त हुए है। वहीं दिनांक 05.05.2025 को 798 फार्म प्राप्त हुए, जिसमें फार्म-6 के 570, फार्म-7 के 139 एवं फार्म-8 के 89 आवेदन प्राप्त हुए। इन दिनों कुछ सोशल मीडिया में कुल मृत मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट रॉल में शामिल होने संबंधित खबरें दिखाई जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करने के लिए मृत मतदाताओं का नाम विलोपन करने हेतु प्रपत्र 7 भरकर अग्रेतर कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा ड्राफ्ट रॉल की समीक्षा की जा रही है ताकि अयोग्य मतदाता का नाम प्रपत्र 7 भरकर विलोपित किया जा सकें। इन कैंपों के माध्यम से ऐसे नागरिक जिनका नाम ड्राफ्ट रॉल में शामिल नहीं है, वे प्रपत्र-6, घोषणा पत्र (एनेक्सचर डी) एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन दे सकते हैं। किसी मतदाता के नाम पर आपत्ति होने पर प्रपत्र-7 जमा कर आपत्ति दर्ज करा सकते है। जिन नागरिकों को अपने नाम, पते या अन्य विवरणों में संशोधन कराना है, वे प्रारूप-8 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। बिहार के बाहर से स्थानांतरित होने वाले मतदाताओं को भी प्रपत्र-8 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सचर डी) संलग्न करना अनिवार्य होगा। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ उनके घर-घर जाकर विहित आवेदन पत्र लेंगे। यह सिर्फ मतदाता सूची का ड्राफ्ट रॉल है ना कि फाइनल रॉल इसलिए इसमें किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति के लिए फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरकर सुधार कराया जा सकता है। फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 (राज्य के बाहर के स्थानांतरण हेतु) के साथ एनेग्जर-डी में घोषणा पत्र एवं वर्णित दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। दावा आपत्ति अवधि के उपरांत फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 30.09.2025 को किया जायेगा।जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार के भ्रामक खबरों से आम नागरिकों को बचने की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button