पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु शुरू की गयी नई पहल के तहत जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन कर 05 मामलों का तत्काल कराया गया निस्तारण-

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने हेतु एक नई पहल की शुरूआत की गयी है, जिसमें सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जनपद के सभी थानों की एक-एक ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारित किया जाना है जिससे पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़े और जनसंवाद का स्तर उच्चकोटि का हो सके।
इसी क्रम में आज दिनांक 23.07.2025 को जनपद के सभी थानों में राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में ग्राम वासियों के बीच चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्या को सुना गया एवं मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं जैसे भूमि विवाद, पैसे की लेन-देन, चकमार्ग,नाली सम्बन्धी आदि शिकायतों को मौके पर ही प्राथमिक स्तर पर निस्तारण कराया गया। उक्त कार्यवाही की जनता द्वारा सराहना की गयी ।
बाराबंकी पुलिस द्वारा ग्राम अपराध रजिस्टर में अंकित विवादित मामलों का अवलोकन कर उनके बारे में जानकारी की गयी एवं मामले की वर्तमान स्थिति के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही शस्त्र धारकों व हिस्ट्रीशीटर के बारे में भी जानकारी ली गई। चौपाल में उपस्थित ग्राम वासियों को ग्राम चौपाल के योजना के महत्व एवं साइबर क्राइम, यातायात जागरूकता से अवगत कराते हुए सतर्क रहने एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090/112/1076/108/1930 के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया।

*चौपाल में निस्तारित प्रकरण-*

*➡थाना कुर्सी* क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुनिमपुर बरतरा में दो पक्षों में नाली से सम्बन्धित विवाद था, जिसे पुलिस व ग्राम प्रधान के माध्यम से निस्तारित कराया गया।
*➡थाना सतरिख* क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चकसार में दो पक्षों में मेड़ पर लगे पेड़ की कब्जेदारी को लेकर विवाद था। जिसे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निस्तारित कराया गया।
*➡थाना दरियाबाद* क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलहरी में दो पक्षों के मध्य जमीन सम्बन्धी विवाद था, जिसे पुलिस द्वारा निस्तारित कराया गया।
*➡थाना सुबेहा* क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थलवारा में एक परिवारिक विवाद था, जिसको पुलिस द्वारा निस्तारित कराया गया।
*➡थाना मसौली* क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहम्मदपुर बाहु में रास्ते में जानवर बांधने को लेकर विवाद था, जिसको पुलिस द्वारा निस्तारित कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button