अकबरपुर में सीएम योगी का सवाल – क्या सपा और कांग्रेस के लोग राम मंदिर बना पाते ?

बोले - हम रामलला को ही विराजमान नहीं करते, माफिया का रामनाम सत्य भी करते हैं।

 

अकबरपुर की जनसभा में सीएम योगी ने प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के लिए मांगे वोट

– इस चुनाव में एक तरफ राम भक्त, राष्ट्रभक्त और दूसरी तरफ रामद्रोही

– कांग्रेस लागू करना चाहती धर्म के आधार पर आरक्षण
– रुझान बताते हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार

-विपक्ष ने माफिया को सदैव बनाया गले का हार – बदलेगा अकबरपुर का नाम

सुनील बाजपेई
कानपुर। अकबरपुर से तीसरी बार प्रत्याशी बनाए गए देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में घाटमपुर के पतारा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कहा कि इस लोकसभा चुनाव में एक तरफ राम भक्त और राष्ट्रभक्त हैं तो दूसरी तरफ राम द्रोही। अपने संबोधन के दौरान सपा कांग्रेस और बसपा पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने सवाल भी उठाया की क्या सपा और कांग्रेस को लोग राम मंदिर बना पाते। उन्होंने कहा कि विपक्ष माफियाओं को अपने गले का हार बनाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रामलला को ही विराजमान नहीं करते, माफिया का रामनाम सत्य भी करते हैं।
प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले को जिताने की अपील के साथ मुख्यमंत्री ने अकबरपुर की सराहना भी की और कहा कि कानपुर की धरती ऐतिहासिक को पौराणिक है और यहां के लोगों देश की आजादी में भी योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हो रहे लोकसभा चुनाव का रुझान बताता है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी 400 पार। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नए भारत को आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जाति के नाम पर लड़ाया जाता था और विपक्ष माफियाओं को अपने गले का हार बनाते थे।
उन्होंने कहा, विपक्षी भारत के खिलाफ ही साजिश में लग गए। एक तरफ रामभक्त दूसरी ओर द्रोही हैं। राम द्रोही का पतन तो हमेशा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं भारत को दुनिया में आत्मनिर्भर बनाना है। जबकि विपक्ष जाति धर्म के नाम पर जनता को लड़ाकर माफिया को गले का हार बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण को फिर लागू करना चाहती है। ये देश के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान उमेश पाल हत्याकांड की भी चर्चा की और कहा कि प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे और माफिया को मिट्टी में मिला दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर खामोश विपक्षी माफिया के घर फातिहा पढ़ने गये थे।
अपनी सभा के दौरान घाटमपुर में चीनी मिल चालू करने को मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा, सर्वे रिपोर्ट आने दीजिए, शुगर कांप्लेक्स बनाएंगे। डिफेंस कारिडोर को लेकर कहा,यहां बनी तोपें गोला बारूद दुनिया में जा रहा है। इससे कानपुर का नाम चमक रहा है।
यहां मुख्यमंत्रीने अकबरपुर का नाम भी बदलने का संकेत दिया और कहा कि अकबरपुर का बार बार लेने में संकोच होता है।गुलामी के अंशों को समाप्त करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के भी बहुत कड़े इंतजाम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button