अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बानसूर पुलिस की 13वीं कार्यवाही !

एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार !

 

 भारत पोस्ट ब्यूरो कोटपुतली-बहरोड़- जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बानसूर पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में इस वर्ष की 13वीं कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में पकंज यादव (24) पुत्र पुरण चन्द, निवासी साथलपुर थाना बानसूर को एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लाम्बा के निर्देशन में अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और वृत्ताधिकारी बानसूर राजेन्द्र बुरडक के सुपरविजन में बानसूर थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सतत निगरानी के तहत पकंज यादव को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button