बाराबंकी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन, मौके पर कुल 90 प्रार्थना पत्र निस्तारित

 

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी, 24 मई।* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना देवा में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना देवा में जनसुनवाई के दौरान 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।
इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 170 प्रार्थना पत्रों में से कुल 90 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना देवा में बीट पुलिसिंग को सशक्त रखने हेतु आरक्षियों की बीट बुक एवं थानें के अन्य रजिस्टर को चेक किया गया एवं कर्मचारीगण को बीट बुक एवं अन्य दस्तावेजों को सदैव अद्यावधिक रखने हेतु एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

मौके पर प्रभारी निरीक्षक देवा अजय कुमार त्रिपाठी, राजस्व टीम व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button