बिहार के हजारों रेल यात्रियों को बड़ा झटका

100 दिनों तक नहीं चलेगी मेमू ट्रेन

-रोज सफर करने वालों की बढ़ी मुश्किलें
भारत पोस्ट न्यज
आरा। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। आरा और बनारस के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को रेलवे ने करीब 100 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। यह फैसला डीडीयू ;पंडित दीनदयाल उपाध्यायद्ध रेल मंडल में चल रहे विकास और तकनीकी कार्यों को देखते हुए लिया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 63229 आरा.बनारस मेमू और गाड़ी संख्या 63230 बनारस.आरा मेमू निर्धारित अवधि तक नहीं चलेगी।
आरा.बनारस मेमू ट्रेन इस रूट के हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, छोटे व्यापारी और यात्री इसी ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेन के लंबे समय तक बंद रहने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। कई लोगों का कहना है कि यह उनके लिए सबसे सस्ता और सुविधाजनक सफर का साधन था।
ट्रेन रद्द होने के बाद यात्रियों को अब दूसरी ट्रेनों या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ सकता है। हालांकि इस रूट की अन्य ट्रेनों में पहले से ही काफी भीड़ रहती है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें अब अतिरिक्त खर्च और समय दोनों का सामना करना पड़ेगा। खासकर छात्रों और नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह स्थिति मुश्किल पैदा कर सकती है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन संचालन की ताजा जानकारी लेने की अपील की है। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप और हेल्पलाइन की मदद लेने को कहा गया है। साथ ही यात्रियों को अन्य उपलब्ध ट्रेनों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल सुविधाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। विकास कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर संचालन और अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button