पीएम को वोट चोर कहना देश का सबसे बड़ा अपमान: शाहनवाज
बेगूसराय ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट चोर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के द्वारा कहना देश का अपमान है। राहुल व तेजस्वी के स्वागत मंच से दरभंगा में पीएम मोदी की मां को अपमानजनक गाली को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता दोनों नेताओं को जवाब देगी। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों से सर्किट हाउस में कही। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार का लगातार विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्षों में बिहार के विकास के लिए 14 लाख करोड रुपए दिए हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनका वोट अधिकार यात्रा बिहार में फ्लॉप हो गया। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में एनडीए चुनाव लड़ेगी और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार भी बनेगी। बिहार में एनडीए की सरकार ने बिहारवासियों को बहुत बड़ी सौगात देने का काम किया है।एनडीए की सरकार ने 125 यूनिट फ्री में बिजली, 400 रुपए पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपए वृद्धापेंशन किया। प्रत्येक परिवार की एक महिला को व्यवसाय करने के लिए सरकार उन्हें 10 हजार रुपए देगी। विपक्षी जो गाल बजाने वाले हैं, वह बेगूसराय जाकर विकास का काम देखें।बेगूसराय में सिक्स लेन सड़क गंगा नदी पर औटा-सिमरिया, जो एशिया का सबसे बड़ी चौड़ी सड़क पुल, बरौनी रिफाइनरी का विस्तारिकरण, टाउनशिप से लेकर जेल गेट तक फ्लाईओवर पुल समेत दर्जनों योजनाएं हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन के नेता हतास हो चुके हैं। सिर्फ हसीनों का चांद आकाश में देख रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें बुके और शाल देकर स्वागत किया। मौके पर बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ रेखा राम, डॉ शेखर कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजपा नेता कृष्ण मोहन पप्पू, सुमित सन्नी, विकास कुमार, प्रदीप हिसारिया, चंचल कुमार के अलावे कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।




