निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री पर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित हो: नोडल अधिकारी
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी । जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की जांच हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी देव मणि मिश्रा, अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आज दिनांक 28 अगस्त 25 को जनपद में भ्रमण कर सहकारिता, कृषि, पी0सी0एफ0, इफको, को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की गयी साथ ही बिक्री केन्द्रों पर कृषकों की भीड़ के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए कृषकों को सुव्यवस्थित ढंग से उर्वरक वितरण कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश/सुझाव दिये गये तथा 04 उर्वरक बिक्री केन्द्रों, जिसमें 01 निजी, 02 बी-पैक्स समिति तथा 01 इफको का केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
जांच/निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक देव मिश्रा द्वारा यह निर्देश दिया गया कि कृषकों को किसी प्रकार की उर्वरक वितरण में समस्या/कठिनाई न उत्पन्न होने पाये तथा कृषकों को सुव्यवस्थित ढंग से उर्वरक की बिक्री उनके भूमि अभिलेखें के आधार पर फसल की संस्तुति के अनुसार संस्तुत मात्रा में ही उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन से उनके आधार पर बिना किसी टैगिंग के निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जाए। जांच/निरीक्षण के दौरान यदि कोई विक्रेता द्वारा बिना भूमि अभिलेखों के अनुसार उर्वरक की बिक्री अधिक मात्रा में की जा रही हो अथवा निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री की जा रही हो, तो तत्काल सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।


