श्री छत्रपति शिवाजी व्यायामशाला की शोभायात्रा में शामिल हुए वीरांगनाएं

 

रंजीत कुमार सिंह

बरौनी, बेगूसराय संवाददाता। बारो बाजार स्थित बड़ी माता दुर्गा महारानी विसर्जन के पूर्व शुक्रवार को श्री छत्रपति शिवाजी व्यायामशाला बारो की सनातनी हिंदू शेरनी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में छात्राएं वीरांगनाएं के वेश में शामिल होकर नारे लगाए। शोभायात्रा के साथ-साथ चल रहे अध्यक्ष भागीरथ साहू, संयोजक जितेंद्र कुमार, कन्हैया सिंह, गोविंद आर्य, सचिन मेहता, विष्णु कुमार, राहुल साह, सत्यम साह आदि नेतृत्वकर्ता समिति में थे। वहीं, युवा वर्ग जगह-जगह करतब भी दिखाए। श्री छत्रपति शिवाजी व्यायामशाला बारो के आयोजन में स्थानीय बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भारत माता की जय और जय श्रीराम, जय माता दुर्गे की गूंज लोगों को खूब मोहित किया। मौके पर समाजसेवी प्रमोद सिंह, पंकज राय, नंदकिशोर आर्य, संतोष आर्य समेत बड़ी संख्या जुलूस आर्य समाज मंदिर बारों से निकल बारों बाजार चौक, शिवाला घाट, गोढ़ियारी टोला होते हुए ग्रामीण बैंक गढ़हरा चौक से पुनः दुर्गा माता मंदिर बारो पहुंचें। यहां से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिमा को जयनगर घाट में विसर्जन किया गया।मौके पर जिला पुलिस कप्तान के निदेश पर तेघरा एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी कृष्ण कुमार,गढ़हरा थानाध्यक्ष गौतम कुमार,एसआई जितेंद्र कुमार, युवा नेता केशव शांडिल्य, सुनील सिंह, यशस्वी आनंद, संतोष आर्य,आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button