महीने के पहले रविवार को कार फ्री डे मनाने की एडवाइजरी जारी करे केंद्र सरकार

2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए म्युन्सिपल सर्विसिस को दुरुस्त किया जाये

 भारत पोस्ट नई दिल्ली। कोंफडरेशन ऑफ़ आर डब्लू ए ( कोरवा ) ने आर डब्लू ए की 12वीं राष्ट्रिय कोंफ्रेंस का आयोजन
सत्याग्रह मंडप, गाँधी स्मृति एंड दर्शन, राजघाट में किया गया। इससे पहले की कोंफ्रेंसिस विशाखापट्नम , त्रिवेंद्रम,मुंबई, चेन्नई,बैंगलौर , हैदराबाद , गाज़ियाबाद आदि में आयोजित की जा चुकी है।
भारत सरकार के शक्ति एवं उर्जा मंत्री को कोंफ्रेंस के उद्घाटन के लिए आना था परन्तु वो बीमार हो गए और अस्पताल में भर्ती होना पडा फिर भी उन्होंने मंत्रालय के प्रमुख सचिव श्री अगम मित्तल को अपने सन्देश के साथ कार्यक्रम में भेजा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व राज्य मंत्री विजय गोयल ने कोरवा के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा की देश में विकेंद्रीकरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की आर डब्लू ए के प्रतिनिधियों को विशेष वरीयता इसलिए दी जानी चाहिए क्योंकि वो पढ़े लिखे , अनुभवी , वरिष्ट और साधारणतय : सामाजिक व्यक्ति होते हैं | सबसे बड़ी बात यह हैं की वो बिना किसी वेतन या सुविधा के काम करते है | उन्होंने कहा की कुत्तो के बारे में आर डब्लू ए ने ही समस्या को उठाया जिसका में प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ और जिसका सुप्रीम कोर्ट ने स्वत : संज्ञान लिया।
कोरवा के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की हम 2047 तक भारत को विकसित बनाने की बात करते है परन्तु बिना बेहतर म्युनिसिपल सर्विसिस क्या ये संभव है ? क्या नियमानुसार नगर निगम ने डंपिंग ग्राउंड की जगह सेनेट्री लैंड फिल्स बना ली है जो 2019 तक बन जानी चाहिए थी ? क्या नगर निगम के पास वार्षिक रख रखाव ठेके है जिसके अंतर्गत वो क्विक रिएक्शन टीम बना सके जो तुरंत सडको के गड्ढे भर सके , सिवेज बलोकेज खोल सके और स्ट्रीट लाइट्स को ठीक कर सके ?
कोरवा के महासचिव बी टी श्रीनिवासन ने कोरवा की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया की पिछले 12 वर्षो में भारत के विभिन्न प्रदेशो से बहुत से महत्वपूर्ण आर डब्लू ए एसोसियेशन और आर डब्लू ए फेडरेशन को एक मंच पर लाया जा चूका है। यानी अब कोरवा को भारत की सिविल सोसाइटी कहा जा सकता है।
नागर्जुनन,मेजर शिवा करण, दुर्गाप्रसाद , गोविन्द राजन,अजित कुमार ने कहा की भारत की वायु प्रदूषण की सुरक्षित सीमा ही अमेरिका के मुकाबले 3 गुणा प्रदूषित है। वायु प्रदूषण को नापने में VOC ( VOLATILE ORGANIC COMPOUND ) को शामिल नहीं किया गया है | अर्थात जो AQI हमें बताया जा रहा है असलियत में वो 10 गुणा ज्यादा है | इसके लिए हमें शोर्ट टर्म और लोंग टर्म उपाय करने होंगे | सुझाव संलग्न है | कम से कम अगले तीन महीने तक का पहला रविवार कार फ्री डे करने के लिए सरकार एडवाईजरी तो जारी करें |

कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डा पवन कौशिक,कोरवा के दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष सौरभ गाँधी,रंजू मिन्हास,उर्वशी वालिया और राजीव जोली खोसला ने अपने अपने शब्दों में कहा की यदि प्रशासन आर डब्लू ए प्रतिनिधियो के साथ नियमित बैठके आयोजित करे तो आधी समस्याए दूर हो सकती है क्योंकि तबादले पर आये अधिकारियों को स्थानीय जानकारी उतनी नहीं होती जितनी वहां रहने वाले आर डब्लू ए के प्रतिनिधियो को होती है।
कोरवा -यूपी के महासचिव श्री जय दीक्षित , कैलाश चन्द्र शर्मा , डा मधु सिंह और डा आर के आर्या ने कहा की अधिकारियों को सिविल सोसाइटी के प्रति जवाब देह होना ही होगा अन्यथा हालात बिगड़ सकते है जैसा हम दूसरे देशो में देख रहे है ( नेपाल , बंगलादेश , फिलिपिन्स , पेरू , मेडागास्कर , मेक्सिको आदि )|

कार्यक्रम के अतिथिगण आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार राजन छिब्बर , विधायक दिल्ली सरकार माननीय अशोक गोयल , जम्मू और कश्मीर विधान सभा के सदस्य माननीय बलवंत सिंह मनकोटिया , अध्यक्ष,पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति,दिल्ली नगर निगम श्री संदीप कपूर ने कहा की आर डब्लू ए को एक मंच पर लाना एक बहुत ही मुश्किल काम है। ख़ुशी होती है यह जानकर की पिछले 12 साल में कोरवा ने यह काम आधे से ज्यादा पूरा कर लिया हैं।
इस कार्यक्रम में केरल के श्री अजित कुमार & एम के बीरन , तमिनाडु से नील कनन & नागरजुनन , आन्ध्र प्रदेश से दुर्गाप्रशाद & अनिल कुमार , कर्नाटका से श्रीमती वासुमती & प्रसन्ना कुमार , महाराष्ट्र से नितिन गाडेवर , राजस्थान से अनिल त्रिपाठी , तेलंगाना से मेजर शिवाकरन & के एच एस सर्मा एवं राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र से बलबीर सिंह रंधावा , रमा रानी राठी , विजय भाटी , तरुण चौहान , एम एल वर्मा सहित अत्यंत अत्यंत 400 गणमान्य डेलिगेट्स ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में विशेष काम करने वाले 7 लोगों को सम्मानित किया गया :
Sri V Venkateswara Rao (Andhra Pradesh ), Chitlapakkam Rising (Chennai) ,R Anil Kumar (Kerala) , Subhash Chand Sharma ( Uttar Pradesh) , Verhaen Khanna(Delhi) ,DR KSR Murthy & Dr RK Arya .
कार्यक्रम का संचालन डा आर पी शर्मा ने किया और उनका साथ दिया श्रीमती अंजू शर्मा , मोनिका गोयल , अनुरंजना त्यागी , संध्या त्यागी , स्वाति बंसल , मोनिका , मंजू घई , गौरव सेनानी चंदन सिंह , गणेश दत्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button