सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया ताबड़तोड़ निरीक्षण, मिलीं कई खामियां, सुधार के दिए निर्देश
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अवधेश कुमार यादव ने शनिवार को ताबडतोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह कुछ ना कुछ खामियां जरूर मिलीं। इस पर सीएमओ ने सुधार के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉ० अवधेश कुमार यादव ने दोपहर करीब 12:30 बजे सबसे पहले हरख प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सीएचसी अधीक्षक डॉ० नितीश सिंह अधीक्षक, व पीएचसी पर कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों में सीएमएस डॉ० पूनम सचान, एलटी नेहा गौतम, एएनएम बेचन लाल वर्मा तथा स्वीपर कम चौकीदार राजेन्द्र उपस्थित पाये गए। इस दौरान चिकित्सालय बिल्डिंग के सामने परिसर में 04 सूखे पेड़ पाए गए, जिसके लिए अधीक्षक को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पेड़ को कटवाने, परिसर में मिट्टी के ढेर को समतल कराने, चिकित्सक आवास की मरम्मत व पुताई कराने, चिकित्सालय बिल्डिंग के पीछे परिसर की साफ-सफाई, वाशरूम/शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ रखने व शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित रखेने के निर्देश दिये गये। परिसर में ईडीएल लिस्ट चस्पा नहीं थी जिसके लिए निर्देशित किया गया कि ईडीएल लिस्ट चस्पा की जाये तथा नियमित रूप से अद्यतन भी की जाये।
वार्ड का दरवाजा टूटा था जिसकी मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय तक कुल 31 मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया था तथा 08 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गयी थी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरख में कार्यरत सीएचओ उमरा खान उपस्थित थी, जिनके द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। सीएचओ को निर्देशित किया गया कि वह आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में पर्याप्त मात्रा में आईईसी मैटेरियल, ईडीएल सूची तथा उपलब्ध करायी जा रही जाचों की सूची चस्पा करायें। अधोहस्ताक्षरी द्वारा सीएचओ को अधिक से अधिक टेलीकंसल्टेशन किये जाने के निर्देश दिये गये।
इसके बाद सीएमओ डॉ० अवधेश कुमार यादव ने लगभग 01:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेठमऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ० नितीश सिंह, सीएचसी हरख व पीएचसी कुर्सी पर कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित पाये गए। यहां सीएमओ डॉ० अवधेश कुमार यादव ने चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई कराने, वाशरूम की सफाई कराने, दवा वितरण कक्ष में दवाओं एवं डिब्बो को व्यवस्थित तरीके से रखेने, नर्स रूम में दरवाजा लगाने, ईडीएल सूची चस्पा कराये जाने, चिकित्सालय बिल्डिंग के सामने लगी झाड़ियों की सफाई कराये जाने के निर्देश अधीक्षक को दिये गये। मरीजों एवं तीमारदारों हेतु शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। चिकित्सालय परिसर में बाउण्ड्री वाल न होने के कारण ग्रामीणों द्वारा चिकित्सालय परिसर में जगह-जगह गोबर के ढेर लगाये गये हैं जिसके लिए अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित से समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय तक कुल 23 मरीजों का उपचार किया गया था।
उक्त के परिप्रेक्ष्य में सीएमओ डॉ० अवधेश कुमार यादव ने सतरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान उक्तानुसार दर्शायी गयी कमियों का निराकरण अविलम्ब कराकर कृत कार्यवाही की आख्या से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।




