प्यार पाने के लिए पार किया एलओसी

भारतीय प्रेमिका बोली, मेरे प्रेमी को छोड़ दो

विशेष प्रतिनिधि
उरी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई मोहब्बत की एक कहानी ने उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लियाए जब प्यार और नए जीवन की उम्मीद में एक 22 वर्षीय युवक ने सरहद की तमाम बंदिशें लांघने का फैसला कर लिया। मुजफ्फराबाद से उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर तक का यह सफर सिर्फ सीमाएं पार करने का नहींए बल्कि तनावए तन्हाई और रिश्तों के बोझ से भागकर अपने प्यार तक पहुंचने की कोशिश का भी था। हालांकिए उसकी यह रोमांटिक और जोखिमभरी कोशिश एलओसी पर तैनात सतर्क जवानों के सामने आकर थम गई।
हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर परवान चढ़े प्यार के लिए सीमा पार से आए 22 वर्षीय एक युवक जीशान मीर ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में कड़ी सुरक्षा वाली नियंत्रण रेखा ;एलओसीद्ध को पार कर लियाए लेकिन मुस्तैद सैन्य कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसारए मुजफ्फराबाद का रहने वाला मीर अपने परिवार से काफी परेशान थाए जो उस पर कमाने और घर का आर्थिक बोझ उठाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मीर ष्मासूम और बेहद तनावग्रस्तष् लग रहा हैए जो लगातार घरेलू कलह के कारण गंभीर अवसाद में चला गया था।
अधिकारियों ने बताया कि इसी भावनात्मक संकट के दौरान मीर स्नैपचैट पर तुलवारी गांव की रहने वाली इरम बानो के संपर्क में आया। दोनों के बीच यह डिजिटल संपर्क जल्द ही एक भावनात्मक रिश्ते में बदल गया। इस दौरान उन्हें पता चला कि मीर के पूर्वज मूल रूप से उसी सीमावर्ती गांव के रहने वाले थेए जहां वह लड़की रहती है। एक ही गांव से जुड़े होने के कारण मीर ने बानो से अपनी घरेलू परेशानियां साझा कीं। इसके बाद बानो ने उसे इन दिक्कतों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने का रास्ता सुझाया कि वह पीओके में रहने की बजाय भारतीय सीमा में आ जाए।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने एक योजना बनाई जिसके तहत मीर को एलओसी पार कर सीधे सेना के सामने आत्मसमर्पण करना था। इसके बाद वह देश में अवैध प्रवेश के लिए तय कानूनी सजा काटता और रिहाई के बादए मीर कानूनी रूप से गांव में अपने परिवार की पैतृक संपत्ति पर दावा करता और जम्मू.कश्मीर में स्थायी रूप से बस जाता। एक नए जीवन की उम्मीद में मीर ने गत शनिवार रात यह खतरनाक यात्रा शुरू की लेकिन सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसे पकड़े जाने और उसके बाद हुई पूछताछ के बाद मीर के बयानों की सच्चाई जांचने के लिए लड़की को बुलाया गया।
लड़की ने सेना और स्थानीय अधिकारियों से नरमी बरतने की अपील की और अनुरोध किया कि मीर को वापस भेजने की बजाय इसी तरफ रहने की अनुमति दी जाए। हालांकिए अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां कानूनी कार्रवाई तय करने से पहले इस पूरी कहानी की पुष्टि कर रही हैंए ताकि किसी भी बाहरी प्रभाव या गुप्त साजिश की संभावना को खारिज किया जा सके। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने भी श्एक्सश् पर मीर को पकड़े जाने की जानकारी दी और कहा कि सैनिकों ने अभियान के दौरान अत्यधिक संयम बरता।
सेना ने कहाए ष्पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर ;पीओकेद्ध के एक घुसपैठिए को पकड़ा गया हैए जिसे उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करते समय सतर्क चिनार वॉरियर्स ने रोका था। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठिए को चुनौती देते समय संयम बनाए रखा और उसे कुशलतापूर्वक पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई के लिए घुसपैठिए को जम्मू.कश्मीर पुलिस ;जेकेपीद्ध को सौंप दिया गया है।ष् देखा जाये तो जम्मू.कश्मीर में एलओसी के आर.पार पारिवारिक संबंध होना कोई नयी बात नहीं है। सीमावर्ती जिलों में बड़ी संख्या में रहने वाले परिवारों के करीबी रिश्तेदार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रहते हैं और नियंत्रण रेखा द्वारा विभाजित परिवारों के बीच शादियां ऐतिहासिक रूप से इन सीमावर्ती क्षेत्रों में एक सामान्य बात रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button