पश्चिमी जिला कोषाध्यक्ष गगन साहनी के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब।

 

नई दिल्ली -हरी नगर विधानसभा के भाजपा नेता एवं पश्चिमी जिला के कोषाध्यक्ष गगन साहनी का जन्मदिन आज उनके निवास स्थान पर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

इस अवसर पर पूरे पश्चिमी जिला से हर समुदाय के लोगों ने पहुंच कर उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं आशीर्वाद दिया सुबह से उनके निवास स्थान पर बधाई देने भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे थे सबसे पहले पूर्व मेयर सुभाष आर्य, एवं पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष कर्नल बीके ओबरॉय पहुंचे इसके साथ ही पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्दरपाल बक्शी तीनों महामंत्री श्वेता सैनी, कुनाल साहनी ,संतोष गुप्ता, सहित वरिष्ठ सिक्ख भाजपा नेता हरशरण सिंह बल्ली एवं उनके पुत्र गुरमीत सिंह बल्ली, पुर्व निगम पार्षद राधिका सेतिया, हेमंत सेतिया, इन्द्रजीत सिंह बल्ली, रविन्द्र सिंह सोनू, पूर्व निगम पार्षद अमरजीत सिंह पप्पू, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य रमनदीप सिंह थापर,समाजसेवी अमरजीत सिंह बब्बू, राकेश नम्बरदार, ऐडवोकेट सतिंदर सिंह चौधरी , मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर सहित सुभाष नगर मंडल के अध्यक्ष सुशील महाशय अपनी टीम के साथ पहुंचे इसके अलावा हरी नगर मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित जिला एवं विभिन्न मंडलो के अध्यक्ष पहुंचे,ऐसा लग रहा था की समुचे क्षेत्र से जनसैलाब उमड़ा पढ़ा है गगन साहनी को बधाई देने के लिए।इस अवसर पर जलपान की व्यवस्था भी गगन साहनी द्वारा की गई थी। गगन साहनी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button