दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी
जबलपुर / मथुरा – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने मथुरा हिन्दी सम्मेलन में दादा भैरु सुनार मनासा मध्यप्रदेश को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी दिल्ली विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार मिश्र दतिया व अनिल कुमार मिश्र कटनी एवं अध्यक्षता प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर के सानिध्य में विराट ऐतिहासिक आयोजन में दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया।
दादा भैरु सुनार मनासा के साथ मालवा की धरती से कवि गोपाल जाटव विद्रोही खड़ावदा मंदसौर, रामगोपाल फरक्या खड़ावदा मंदसौर व कवि मुकेश निडर पिपलिया मंडी मंदसौर अपने सहयोगियों के साथ अपनी पूर्ण निष्ठा से आयोजन को सफल बनाएं।
दादा भैरु सुनार मनासा प्रति वर्ष प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सम्मेलन में दल बल सहित निस्वार्थ भाव से हिन्दी सेवा में शामिल होने आते हैं उन्हें संस्था सम्मानित कर स्वयं गौरवान्वित है।
कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा, डॉ लाल सिंह किरार राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बाह मुरैना, प्रदीप मिश्र अजनबी महासचिव दिल्ली, राष्ट्रीय संयोजक डॉ सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज, संस्था संचालिका मेघा अग्रवाल नागपूर, राष्ट्रीय मंच संचालिका सिद्धेश्वरी सराफ शीलू जबलपुर, डॉ रामदेव राही छाता, मथुरा, वरिष्ठ कवि मांगीलाल मरमिट श्योपुर मध्यप्रदेश व कवि सतेन्द्र सिंह ‘ सतेन्द्र ‘ भिंड मध्यप्रदेश उपस्थित रहे व बधाई दी।
कवि संगम त्रिपाठी ने कहा कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिन्दी राष्ट्रभाषा अभियान के अंतर्गत हिंदी सेवियों को सदैव सम्मानित करती रहेगी।




