तीन दिन से लापता किशोरी का शव तालाब से बरामद, इलाके में सनसनी

 

मालदा (पश्चिम बंगाल): मालदा जिले के पुखुरिया थाने के अंर्तगत सम्‍बलपुर हरिपुर गांव में तीन दिन से लापता एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

परिवार सूत्रों के अनुसार, मृतका का नाम निशाद बानो (16) है, जो महाराजनगर हाई मदरसा की दसवीं कक्षा की छात्रा थी। उसका घर रतुआ के भालुका इलाके में है, लेकिन बचपन से वह अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार सुबह से ही वह लापता थी। आज सुबह घर के पास स्थित तालाब में उसका शव तैरता हुआ दिखाई देता है।

परिजनों ने स्थानीय एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के अनुसार, उस युवक के साथ निशाद बानो का संबंध था और उसी दिशा में संदेह जताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुखुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button