पीएफ जमा करना हुआ आसान, अब एक ही जगह से होंगे सभी जरूरी सरकारी भुगतान

 

मुंबई, 8 जुलाई, 2026: कर्मचारियों का पीएफ समय पर जमा करना हर कंपनी के लिए जरूरी होता है। अब यह काम पहले से ज्यादा आसान और तेज़ हो जाएगा, क्योंकि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ईपीएफओ के साथ मिलकर नई डिजिटल सुविधा शुरू की है।

अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़ीं कम्पनीज़ ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के पोर्टल से सीधे पीएफ का भुगतान कर सकेंगी। चालान बनाने से लेकर भुगतान पूरा करने तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। भुगतान होते ही उसकी पुष्टि भी मिल जाएगी और चालान तुरंत डाउनलोड किया जा सकेगा, जिससे रिकॉर्ड संभालना भी आसान रहेगा।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड-रिटेल लाइबिलिटीज़ आशीष सिंह ने कहा, “हम चाहते हैं कि कारोबारियों के लिए बैंकिंग जितनी आसान हो सके उतनी हो। ईपीएफओ के साथ शुरू हुई यह सुविधा ग्राहकों को सुरक्षित, तेज़ और बिना किसी झंझट के पीएफ भुगतान करने में मदद करेगी। इससे उनका समय भी बचेगा और पूरा काम आसानी से हो जाएगा।”

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पहले से ही जीएसटी, आयकर और कस्टम ड्यूटी जैसे सरकारी भुगतान की सुविधा देता है। अब ईपीएफओ के जुड़ने के बाद कारोबारियों को अपनी ज्यादातर वैधानिक पेमेंट्स के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पीएफ जमा करने के लिए संस्थानों को ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग इन करके चालान बनाना होगा, भुगतान के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक चुनना होगा और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भुगतान पूरा करना होगा। इसके बाद चालान डाउनलोड कर रिकॉर्ड में रखा जा सकेगा।

इससे कारोबारियों का समय बचेगा, भुगतान में होने वाली दिक्कतें कम होंगी और सभी जरूरी सरकारी भुगतान एक ही बैंकिंग प्लेटफॉर्म से आसानी से किए जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button