रामनगर पीजी कॉलेज में डॉ. हृषिकेश मिश्र मुख्य नियंता नियुक्त
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डॉ. हृषिकेश मिश्र को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने मुख्य नियंता के पद पर नियुक्त किया। यह समाचार मिलते ही पूरे महाविद्यालय परिवार में उल्लास और गर्व का वातावरण बन गया। प्राचार्य ने मिश्र को श्री राम दरबार का प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुकामनाएं दी। प्रोफेसर डॉ. हृषिकेश मिश्र बीएड विभाग में शिक्षक-प्रशिक्षक के पद पर 20 वर्षों से अधिक समय से सेवारत हैं। उनका सौम्य स्वभाव, अनुशासनप्रियता और छात्रों के प्रति आत्मीय दृष्टिकोण सदैव उन्हें विशेष पहचान दिलाता रहा है। उनकी नियुक्ति को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। मिश्र के मुख्य नियंता नियुक्त होने पर डॉ. विश्वेश कुमार मिश्र (हिंदी विभाग) ने कहा, “यह नियुक्ति महाविद्यालय के गौरव का विषय है। डॉ. मिश्र का व्यक्तित्व सदैव अनुशासन और सादगी का आदर्श रहा है।”गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापक गरिमा श्रीवास्तव ने कहा, मिश्र की सहजता और मार्गदर्शन ने सदैव विद्यार्थियों को प्रेरित किया है। मुख्य नियंता के रूप में उनका चयन वास्तव में सार्थक निर्णय है।”प्राध्यापक डॉ सुरेश कुमार सिंह, अमरजीत सिंह व ओम कुमार ने कहा, “महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को समृद्ध बनाने में श्री मिश्र का योगदान अमूल्य है।”डॉ शैलजा दीक्षित व डॉ. संजय तिवारी व आलोक राय ने कहा, “डॉ. मिश्र न केवल एक विद्वान शिक्षक हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए पथ प्रदर्शक भी हैं। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय और अधिक प्रगति करेगा।”इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने एक स्वर से विश्वास जताया कि डॉ. हृषिकेश मिश्र की कर्मनिष्ठा और अनुशासनप्रियता महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। यह नियुक्ति न केवल एक जिम्मेदारी है, बल्कि महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी मानी जा रही है।




