डॉ रामप्रवेश पंडित पलामू झारखण्ड को राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान मिला

 

भारत पोस्ट    जबलपुर – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रहे मनीषियों को सम्मानित कर रही है और इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा अभियान को गतिशील बनाए रखना है। इस तारतम्य में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली ने डाॅ रामप्रवेश पंडित पलामू झारखण्ड को प्रेरणा राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान प्रदान किया।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि डॉ रामप्रवेश पंडित साहित्य की धारा से जुड़े हैं। इनकी रचनाएं जनसंदेश का काम कर रही है। डॉ रामप्रवेश पंडित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हैं और सामाजिक सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्य में निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रहे है।
डॉ रामप्रवेश पंडित पलामू झारखण्ड के स्थापित गीतकार हैं। इनकी वाणी वंदना किताब चर्चित कृति है। 14 सितंबर 2024 को इन्होंने प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन व जंतर-मंतर में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु प्रदर्शित सभा में शामिल हुए थे। डॉ रामप्रवेश पंडित जी का हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा के प्रति समर्पण भाव अवर्णनीय है।
शिक्षाविद डॉ रामप्रवेश पंडित पलामू झारखण्ड हिंदी प्रचार प्रसार हेतु अमूल्य योगदान दे रहे है व विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें लगातार सम्मानित किया जा रहा है।
डॉ रामप्रवेश पंडित पलामू झारखण्ड को डाॅ लाल सिंह किरार, नीतिन शर्मा नीति, डॉ धनंजय पाठक, सीमा शर्मा मंजरी, प्रतिमा पाठक, मेघा अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button