बेगूसराय स्टेशन पर सहरसा–पुणे एक्सप्रेस ट्रेन और सहरसा–बेंगलुरु ट्रेन के ठहराव पर सम्मानित किए गए चालक और उपचालक
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। जिले के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक दिन रहा है।सम्मानित समाजसेवी एवं रेल परामर्श समिति के सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा के अथक प्रयासों से बेगूसराय स्टेशन को बड़ी सौगात मिली है। हाल ही में आयोजित पूर्व मध्य रेल की बैठक में श्री सिन्हा ने रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के समक्ष बेगूसराय स्टेशन की विभिन्न समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की थी। उन्होंने विशेष रूप से कई ट्रेनों के ठहराव और साप्ताहिक ट्रेनों को प्रतिदिन चलाने की मांग रखी थी।रेल महाप्रबंधक ने इस मांग को सार्थक मानते हुए तुरंत प्रभावी कदम उठाया और परिणामस्वरूप सहरसा–पुणे एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन और सहरसा–बेंगलुरु ट्रेन को भी साप्ताहिक से प्रतिदिन कर दिया गया है। यह निर्णय 12 सितंबर 2025 से लागू हो गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न बेगूसराय स्टेशन पर मनाया गया। इस अवसर पर ट्रेन के चालक देव आशीष कुमार एवं उपचालक कृष्ण कुमार दास को फूल का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में प्रमुख दिलीप कुमार सिन्हा, रेल परामर्श समिति सदस्य अरविंद कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर,
एएसआई श्रीनिवास कुमार, समाजसेवी इंद्रजीत राय, सुशील कुमार राय, राजेश कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, करण कुमार आदि थे।यह बेगूसराय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो यहां के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।




