तीन दुर्लभ राजयोग में दशहरे का पर्व,किस राशि की चमकेगी किस्मत
कुरूक्षेत्र हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व बेहद खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर यानी गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दशहरे पर दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं जो आपकी किस्मत बदलने वाले हैं जैसे रवि योग,सुकर्मा योग, ध्रुव योग यह ऐसे राजयोग हैं जो आपकी किस्मत बदल कर रख देंगे।यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जब भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके अधर्म का अंत किया था। इसी कारण जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाकर इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।
*दशहरा का महत्व*
धार्मिक महत्व के साथ-साथ दशहरे का ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक के अनुसार, इस बार दशहरे के दिन तीन खास योग बन रहे हैं। रवि योग, सुकर्मा योग और धृति योग। इतना ही नहीं, अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को बुध और मंगल की युति भी होने वाली है। *ग्रह नक्षत्र का आपकी राशि पर प्रभाव* *मेष राशि*
आपके लिए यह समय बहुत शुभ है। रुके हुए काम पूरे होंगे और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
*वृषभ राशि* अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
*मिथुन राशि*
बुध-मंगल युति आपकी राशि के लिए लाभकारी साबित होगी। करियर में सफलता, नए कॉन्टैक्ट और रिश्तों में मजबूती के संकेत हैं।
*कर्क राशि*
दशहरा आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। प्रमोशन या नौकरी बदलने का योग बन रहा है। मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
*सिंह राशि*
इस अवधि में यात्राओं से लाभ मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें। भाग्य आपका साथ देगा।
*कन्या राशि*
यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। कोई बड़ा निवेश या पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बढ़ेगा।
*तुला राशि*
साझेदारी और रिश्तों के लिए यह समय खास रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल मजबूत होगा।
*वृश्चिक राशि*
आपके लिए मेहनत का फल मिलने का समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और दिनचर्या को व्यवस्थित करें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत हैं।
*धनु राशि*
आपके लिए यह दशहरा सौभाग्यशाली है। करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा।
*मकर राशि*
परिवार और घर से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। भूमि-भवन से लाभ मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
*कुंभ राशि*
भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ होगा।
*मीन राशि*
यह समय धन लाभ और कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन योग हैं।

