कोलकाता में सन ग्रुप के मालिक जय कामदार के घर ईडी का छापा,

रंगदारी और सिंडिकेट से जुड़े तार

 

 

 

बेहाला, कोलकाता  : महानगर में आज सुबह एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘सन ग्रुप’ के कर्णधार और व्यवसायी जय कामदार के बेहाला स्थित ज्योतिष राय रोड स्थित आवास पर ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ छापेमारी की।यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता में रियल एस्टेट की आड़ में चल रहे संगठित अपराध और जबरन वसूली (Extortion) के नेटवर्क को लेकर की जा रही है। जांच एजेंसी के रडार पर कुख्यात अपराधी सोना पप्पू और उसका गिरोह भी है, जिस पर बड़े पैमाने पर सिंडिकेट चलाने का आरोप है।बाइट: ईडी अधिकारी (जांच के संदर्भ में)”हमें इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में रियल एस्टेट कारोबार की आड़ में संगठित वसूली का रैकेट चलाया जा रहा था। सोना पप्पू और उसके गुर्गों द्वारा वसूली गई रकम का एक बड़ा हिस्सा संदिग्ध तरीके से निवेश किया गया है। जय कामदार के ठिकानों पर तलाशी इसी मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए की जा रही है। पहले भी उनके आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी, और इस बार हम डिजिटल साक्ष्यों और बैंक दस्तावेजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” वर्तमान में ईडी की टीम घर के अंदर दस्तावेजों को खंगाल रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button