स्वस्थ शारीरिक और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अपनाएं साइकिल: श्याम सहनी

जिला प्रशासन और खेल विभाग बेगूसराय की ओर से संडे ऑन साईकिल कार्यक्रम का आयोजन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन के अवसर पर खेल और फिटनेस की गतिविधियों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन बेगूसराय और खेल विभाग बेगूसराय की ओर से रविवार को संडे ऑन साईकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संडे ऑन साईकिल कार्यक्रम गांधी स्टेडियम बेगूसराय से निकल कर कैंटीन चौक होते हुए नवाब चौक, नगरपालिका चौक, टेढ़ीनाथ मंदिर चौक, मेन रोड होते हुए पटेल चौक, विष्णु सिनेमाहॉल चौक, कॉलेजिएट स्कूल रोड होते हुए मस्जिद चौक, डॉ. के. डी. एन. अग्रवाल रोड होते हुए मुंगेरीगंज रोड कचहरी चौक से होते हुए गांधी स्टेडियम बेगूसराय में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम को लेकर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम सहनी ने कहा कि हम सभी को दैनिक जीवन में कम दूरी के लिए साईकिल का उपयोग करना चाहिए। इससे हमारा शरीर भी फिट रहता है और पर्यावरण के लिए भी यह अच्छा है। सप्ताह में कम से कम एक दिन सभी को अपनी मोटर गाड़ी की जगह साईकिल का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद के सम्मान में उनके जन्मदिन पर खेल दिवस मनाया जाता है। उसी कड़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, खेल विभाग में प्रतिनियुक्त शिक्षक, विभिन्न स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स और खेलो इंडिया से जुड़े खिलाड़ी प्रशिक्षक रीति कुमारी, सीमा कुमारी और शहर के जागरूक नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button