एलबीएस राजकीय महाविद्यालय में एचसीएल टेक-बी कार्यक्रम का आयोजन !

छात्रों को मिला प्लेसमेंट का अवसर !

 

भारत पोस्ट ब्यूरो    कोटपूतली- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को आईक्यूएसी और कैंपस प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आईटी सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी एचसीएल टेक की सहायक कंपनी एचसीएल टीएसएस द्वारा टेक-बी कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को प्लेसमेंट का अवसर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश संचालक अरुण वर्मा और क्लस्टर लीडर नवदीप सिंह यादव ने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया और ऑनलाइन परीक्षा देने का मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में कुल 57 छात्रों ने भाग लिया जिसमें से पाँच छात्रों को दूसरे चरण के लिए चयनित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने छात्रों को कैम्पस प्लेसमेंट और सरकार द्वारा आईटी सेक्टर में उभरते अवसरों पर जानकारी देकर प्रेरित किया।
प्लेसमेंट ड्राइव का संयोजन डॉ. सीमा पंत द्वारा किया गया। डॉ. शोभा जौहरी, डॉ. प्रभात शर्मा, डॉ. शिवांगी भट्ट, अशोक सिंह, नरेंद्र मीणा, संतोष कुमार और सुनील वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button