सेहत केंद्र की पहल: जीडी कॉलेज में लगाया गया लक्ष्य एनजीओ का सेनेटरी पैड मशीन
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। राष्ट्रीय सेवा योजना व सेहत केंद्र के विशेष पहल पर जीडी कॉलेज में लक्ष्य एनजीओ द्वारा सेनेटरी पैड मशीन लगाया गया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-1 के कार्यक्रम पदाधिकारी सह सेहत केंद्र की नोडल ऑफिसर डॉ. सहर अफ़रोज, यूनिट -2 के कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कुमार, प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा व लक्ष्य एनजीओ के प्रतिनिधि अदिति के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।जीडी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा ने बताया कि लड़कियों को सार्वजनिक रूप से स्वच्छ और सहज पाड्स उपलब्ध करवाने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। लक्ष्य एनजीओ की प्रतिनिधि अदिति ने कहा कि कॉनकोर इंडिया के सीएसआर फण्ड के द्वारा यह मशीन उपलब्ध करवाया गया। मासिक धर्म एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे समाज की अनुमति से नहीं बल्कि स्वयं महिलाएं अपनायेगी।
राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-1 के कार्यक्रम पदाधिकारी सह सेहत केंद्र की नोडल ऑफिसर डॉ. सहर अफ़रोज ने कहा कि इमरजेंसी में आवश्यकता पर वेंडिंग मशीन सबसे सुलभ विकल्प साबित होती है और मासिक धर्म संबंधी मिथकों को रोककर लड़कियों की शिक्षा में निरंतरता बनी रहती है।राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कहा कि सेनेटरी पैड मशीनों का उद्घाटन एक सकारात्मक कदम है, जो स्वच्छता, सुविधा, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को एक साथ जोड़ता है। यह पहल न केवल लड़कियों की भौतिक सहायता कर रही है, बल्कि माहवारी को लेकर बनी सामाजिक वर्जनाओं को भी धीरे‑धीरे खत्म कर रही है।पियर एडुकेटर सुमित कुमार व अजित कुमार ने कहा कि मासिक धर्म पर खुलकर बात करना और सामाजिक भ्रांतियों को तोड़ना, इस तरह की पहलों से न सिर्फ स्वास्थ व स्वच्छता में सुधार होगा। बल्कि सामाजिक बदलाव और लिंग समानता की दिशा में भी मजबूत प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार, प्रोफेसर डॉ. फारूक आज़म कासमी, डॉ. मसरूर हैदरी, पियर एडुकेटर सुमित कुमार, अजित कुमार, सूरज कुमार, गुलशन, शिवानी, विक्रम राठौड़, अंकित, कुलदीप शर्मा, श्रीराम, याशमीन खातून, राजन गुप्ता, कोमल, आयुष पटेल, फलक नसीम, रौशन सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।




