स्वर्ण जयंती बिहार चोरी कांड का दूसरा आरोपी हिमांशु गौतम भी 2 लाख की नगदी के साथ गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले सेन पश्चिम पारा थाने की स्वर्ण जयंती विहार चौकी पुलिस को लाखों की चोरी की घटना में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अपराधियों के खिलाफ अपनी लगातार सक्रियता के फलस्वरूप इस दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने वाले चौकी प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि उसके पास से चोरी के ₹2 लाख की नकदी भी बरामद की गई है।
लगातार कठोर परिश्रम और गहन छानबीन के फल स्वरुप इस दूसरे आरोपी को भी चोरी की दो लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार करने वाले चौकी प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि बीती 19 जून को स्वर्ण जयंती बिहार सेक्टर 7 के निवासी हेमलता वर्मा के बंद मकान में चोरी करने वाले टक्कल गैंग के सदस्य हिमांशु गौतम पुत्र विजय गौतम निवासी कररही रोड थाना बर्रा कानपुर नगर को ₹200000 (दो लाख रुपए) कैस एक तमंचा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पीड़ितों की हर संभव सहायता के साथ ही अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चर्चित चौकी प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पेशेवर अपराधी के विरुद्ध 12 मुकदमे कानपुर नगर के विभिन्न थानों में दर्ज है। याद रहे कि उसके साथी अंशु पासी बीती 3.जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिसके कब्जे से एक लाख की नकदी व लगभग 632 ग्राम जेवर भी बरामद हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button