राजधानी में फल-फूल रहा एलपीजी गैस का अवैध कारोबार
गोदाम इंचार्ज, डिलवरीमैन व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत

–प्रत्येक सिलेंडर में तीन से चार किलो गैस कम
कार्यालय संवाददाता
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से उत्पन्न तेल-गैस किल्लत की आशंका के बीच दिल्ली के एलपीजी गैस एजेंसियों की पौबारह हो गई है। गैस सिलेंडर में कंपनी से उचित गैस आती है, लेकिन एजेंसियां गोदामों के निकट गैस कटिंग का गुप्त रुप से कारोबार चला रखी हैं।

राजधानी के हर क्षेत्र में यह कारोबार खूब फल-फूल रहा है। इस कारोबार में गोदाम इंचार्ज, डिलवरीमैन और स्थानीय दिल्ली पुलिस की मिलीभगत होती है। हालांकि सरकार गैस की भरपूर आपूर्ति का दावा करती है, लेकिन लोगों को सिलेंडर प्राप्त करने में सप्ताह लग जाता है। खुले बाजार में तीन सौ से चार सौ रुपए प्रति किलो गैस बिक रही है। बमुश्किल गैस सिलेंडर में तीन से चार किलो गैस कम होता है। आपत्ति करने पर गैस की आपूर्ति बंद कर देने की धमकी भी मिलती है।
इस अवैध कारोबार की कड़ी में सहज इंटरप्राजेज, 256/3, गोविन्दपुरी, कालकाजी का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहज इंटरप्राइजेज का गोदाम ओखला इंडस्टीयल एरिया ए-ब्लॉक फेज-2 में अवस्थित है। गोदाम के बगल में एक पार्क में प्रत्येक सिलेंडर से तीन से चार किलो गैस निकालने का कारोबार होता है जिसमें गोदाम इंचार्ज, डिलवरीमैन और स्थानीय पुलिस की भागीदारी होती है। कंपनी द्वारा गोदाम खुलने और बंद होने का समय निर्धारित है, लेकिन यहां के कर्मचारी की मनमानी से गोदाम खुलता और बंद होता है। अवैध कारोबार में कई और लोग शामिल होते है। किसी तरह मामला उजागर होने पर दादा टाइप लोग उपभोक्ता को धमकाने से बाज नहीं आते हैं।
