एसएसआर एजुकेशनल ट्रस्ट के दफ्तर में ईद मिलन,ट्रस्ट करता रहेगा जन सरोकार के काम:जेड.रहमान
भारत पोस्ट
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली से चलने वाले समाजिक सरोकार से जुड़े एनजीओ SSRD एजुकेशनल डेवलपमेंट एंड पब्लिक वेल्फेयर ट्रस्ट के हवेली आज़म खां स्थित कार्यालय पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें इलाके से जुड़े अहम शख्सियत ने शिरकत की.इस मौके पर ट्रस्ट के फाउंडर एंड संचालक जेड रहमान ने दफ्तर में आने वाले लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए बताया कि उनका संगठन शिक्षा,स्वास्थ्य के साथ साथ जन सरोकार से जुड़े कामों जैसे राशन कार्ड के एप्लिकेशन फार्म,आधार कार्ड,वोटर कार्ड आदि का अपडेट गरीब बच्चियों की शादी में मदद करने जैसे अहम कामों को अंजाम दे रहा है।
उन्होने बताया कि उनका ट्रस्ट हर रविवार को जरुरतमंद लोगों को कानूनी मदद मुहैया कराता है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से जुड़े वकीलों की एक टीम उनके दफ्तर पर मौजूद रहती है।
कार्यक्रम में बत्रा अस्पताल के डॉ इरशाद,चित्ली कब्र बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष हाफ़िज इमरान,सुप्रीम कोर्ट के वकील फ़ैज इमाम,ट्रस्ट की दिल्ली इकाई की प्रेसीडेंट लुबना अली,मौ.तकि, एडवोकेट ज़रीफ अहमद,अमिताभ पौदड़ार, एडवोकेट राघव,फरदीन टाइगर, शाहिद बेग, सिमरन शहज़ाद, एम शहादत, फारिया,अलीना,उमैर, नाहिद,फुरकान,डॉ.अजहर जुनैद आदि मुख्य रुप से शामिल रहे।

