विदेश में जाकर भी भारतीयों ने किया योग भारतीय शिक्षक जितेंद्र ने मलेशिया में किए योगा आसन
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 21 जून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीयों ने अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, कनाड़ा एवं मलेशिया इत्यादि देशों में विदेश की भूमि पर भी बैठकर योग आसन किए। भारतीय शिक्षक जितेंद्र जो कुरुक्षेत्र की धरती पर जन सहयोग संस्था के संस्थापक हैं ने भी शनिवार को मलेशिया में होटल के टेरेस पर योग आसन किए। शिक्षक जितेंद्र ने बताया कि वे चाहे खुद इस समय विदेश में हैं लेकिन उनकी संस्था के 77 सदस्यों ने ब्रह्मसरोवर पर जाकर योग किया है। जिला प्रशासन के आदेशों के अनुसार दूर दराज से आए हुए योगा करने वाले साधक यात्रियों के लिए 100 कैम्पर की फ्री जल सेवा का स्टॉल भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि योग करने से व्यक्ति अपनी सभी इंद्रियों पर काबू पा सकता है। अपने आप को स्वस्थ एवं फुर्तीला रख सकता है। योग करने से कैंसर तक की बीमारियां ठीक हुई है इसके कई उदाहरण देखे जा सकते हैं। योगा करने वाले व्यक्ति की पॉजिटिव सोच बनती है और वह देश और समाज के लिए कुछ अच्छा सोच पाता है। कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर मिथुन समाना, श्रवण कुमार, सुनील सैनी, गगनदीप, विपिन शर्मा, नितेश मंगल, मोहन नागरथ, सतीश, डिंपल, अनु, कल्पना, डा. कृष्ण, चंद्रभान, बारू राम व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


