सेवानिवृत्त विंग कमांडर भट्टी का निधन

नोएडा। भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त सरदार कुलदीप सिंह भट्टी का उनके नोएडा स्थित निवास पर 13 सितंबर 26 को निधन हो गया। फायटर पायलट के रूप में 37 साल वायुसेना को अपनी सेवा देने के पश्चात 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे। तब से लेकर एकमात्र पुत्र हरप्रीत सिंह भट्टी उर्फ हैप्पी की सेवा भावना में जीवन के 83 वें साल में खुशहाल और संतोष प्रद जीवन यापन कर रहे थे। उनके निधन की खबर से उसके मित्र रिश्तेदार, शुभचिंतक उसके निवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनका अंतिम संस्कार सैक्टर 94 अवस्थित मौक्ष धाम पर दर्जनों शुभचिंतकों की उपस्थिति में सुपुत्र हरप्रीत सिंह भट्टी द्वारा मुखअग्नि देकर किया गया। अपने पीछे पत्नी, पुत्र और एक पुत्री छोड़कर पर लोक वासी हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button