बंगाल में इंडी गठबंधन ( (I.N.D.I.A Alliance)का कोई अस्तित्व नहीं, -हुमायूँ कबीर
नई गठबंधन के लिए तय की 15 फरवरी की समय सीमा

अजित प्रसाद, मालदा (पश्चिम बंगाल ): पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। मालदा पहुंचे ‘जनता विकास पार्टी’ (Janta Unnayan Party) के चेयरमैन और विधायक हुमायूँ कबीर ने विपक्षी ‘इंडी गठबंधन’ (I.N.D.I.A Alliance) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल में इस गठबंधन का कोई वजूद नहीं है।सोमवार को मालदा में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे हुमायूँ कबीर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए गठबंधन की नई संभावनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन वे अन्य दलों के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। हुमायूँ कबीर ने कहा:MIM (मीम), वामपंथी दल (Left) और कांग्रेस में से जो भी उनकी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन करना चाहता है, उनका स्वागत है।उन्होंने इसके लिए एक सख्त समयसीमा (डेडलाइन) भी तय कर दी है। कबीर के अनुसार, किसी भी दल को गठबंधन पर अंतिम फैसला 15 फरवरी तक लेना होगा।हुमायूँ कबीर ने विशेष रूप से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जमीनी हकीकत से दूर हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि अगर कांग्रेस सम्मानजनक शर्तों पर उनके साथ आना चाहती है, तो वे विचार कर सकते हैं।हुमायूँ कबीर के इन दावों को प्रमुख राजनीतिक दलों ने सिरे से खारिज कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेतृत्व का कहना है कि हुमायूँ कबीर के बयानों का बंगाल की राजनीति पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ने वाला है और वे उनकी बातों को कोई महत्व नहीं देना चाहते।मालदा में उनके इस दौरे और ‘डेडलाइन’ वाले बयान ने जिले के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।


