जानलेवा जाम से जूझता कानपुर, एंबुलेंस फंसने से मरीज पहुंचा मौत के करीब,भर्ती

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। जगह-जगह पर भीषण जाम की समस्या ने आज रविवार को एक मरीज की जिंदगी खतरे में डाल दी। मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती होने के पहले तक भीषण जाम के रूप में यह मौत मरीज के सामने नाचती हुई नजर आई। जाम में फांसी एंबुलेंस को बड़ी मुश्किल से बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।
यह जानलेवा हालत तब पैदा हुए जब जीटी रोड पर मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल के सामने अतिक्रमण अभियान के चलते रविवार दोपहर लगभग 2 किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया। मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल से लेकर गुरुदेव चौराहे तक लंबे जाम में वाहन रेंगते रहे। इसमें कई एंबुलेंस फंसी रही।
जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस में गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग रामकृष्ण को बिल्हौर से कानपुर रेफर किया गया था, डेढ़ घंटे तक जाम में मरीज तड़पता रहा और इस दौरान परिजन परेशान हो गए। आक्सीजन के सहारे महज 2 से 3 किमी. का सफर तय करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया और मरीज की जान सांसत में फंस गई। करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार के लोग मरीज को मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल में आकर भर्ती कराया। अवगत कराते चलें कि इसके पहले भी जाम की समस्या और भी कई मरीजों की असमय मौत का कारण बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button