किदवई नगर में NBCC का खूबसूरत Eco Park बना आकर्षण का केंद्र
नई दिल्ली। किदवई नगर में NBCC द्वारा विकसित Eco Park पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक हरित विकास का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया है। करीब 14 एकड़ क्षेत्र में फैले इस पार्क में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, रंग-बिरंगे फूलों की आकर्षक सजावट तथा लोगों के पैदल भ्रमण के लिए लंबा व सुंदर वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है।
पार्क को आधुनिक एवं आकर्षक डिजाइन के अनुरूप विकसित किया गया है। यहां तैयार की गई विशेष फूलों की संरचनाएं, हरियाली और आकर्षक इंस्टॉलेशन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पार्क में लगाया गया विशाल फूलों से सजा घड़ी का मॉडल भी प्रमुख आकर्षण है।
Eco Park के माध्यम से NBCC ने शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण को बेहतर बनाने और लोगों को स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।
NBCC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की तस्वीर तथा Eco Park की विभिन्न तस्वीरें इस पहल की खूबसूरती को दर्शाती हैं




