दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर पश्चिमी जिला में लड्डू बांटे गए।

 

नई दिल्ली – दिल्ली में 27 साल के बनवास के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर आज पश्चिमी जिला के बाहर लड्डू बांटे गए और ढोल नगाड़े बजा कर खुशी का इजहार किया गया इस अवसर पर पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने कहा कि हम सब के लिए बहुत खुशी के यह पल है जब दिल्ली में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है और एक महिला रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बना कर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है

इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेश यादव, रविन्द्र सिंह सोनू, महामंत्री कुनाल साहनी, संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष गगन साहनी, कार्यालय मंत्री अमित कोहली, प्रवीण विज,महिला मोर्चा अध्यक्षा स्वाती शर्मा, रेनू भल्ला, सुशील महाशय, सोनू चड्डा, अरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर सहित जिला के सभी पदाधिकारी एवं मंडलों के सभी अध्यक्ष मोजूद रहे। सभी ने लड्डू बांटे और भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button