लोजपा (रा) ने की सरकार से 20 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर डंडारी पहुंचे प्रधान महासचिव संजय पासवान की जांच कमेटी
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल की जांच कमेटी जिले के डंडारी प्रखंड के राजपुर ग्राम में पहुंची। प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के प्रधान महासचिव संजय पासवान मृतक हरे राम पासवान के परिजनों से मिलने पहुंचे। जहां 21 जुलाई को हरेराम पासवान की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर मृतक हरे राम पासवान के घर पहुंच कर उनके पुत्र चंद कुमार, सूरज कुमार और पत्नी लालो देवी से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने एसपी से बात कर अविलंब अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की। प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के जांच कमेटी में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति भूषण पासवान, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान, पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार, डंडारी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, बेगूसराय विधानसभा अध्यक्ष उमेश पासवान, जिला महासचिव राकेश रंजन, भोला युवा उपाध्यक्ष विकास पासवान, युवा प्रधान महासचिव दीपक पासवान, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश पासवान, सन्नी कुमार, सरपंच परमानंद पासवान एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।




