बरौनी रिफाइनरी के कल्याण केंद्र के मुक्ताकाश मंच पर डांडिया की मस्ती में झूमते रहे टाउनशीप वासी
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। बरौनी रिफाइनरी के कल्याण केंद्र के मुक्ताकाश मंच पर कल्याण केन्द्र महिला क्लब संयोजन में डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नृत्य निर्देशिका कविता कुमारी व मीनाक्षी कुमारी के डाॅस ग्रुप ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। काफी संख्याओं में महिलाएं डांडिया खेलती रहीं। इसके पूर्व कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कल्याण केन्द्र प्रबंधकारिणी सदस्य देवदत्त प्रजापति, बीआरसीसी भंडार लिमिटेड प्रबंध कारिणी सदस्य संतोष कुमार, बीटीएमयू सचिव दिवाकर कुमार, कल्याण केन्द्र महिला क्लब की सहायक सचिव गीतान्जलि कुमारी व संगीत शिक्षिका मिनाक्षी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
सांस्कृतिक परम्पराओं की संवाहक है डांडिया: भोगेंद्र कमल
कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने कहा कि डांडिया का यह आयोजन आपसी एकता को प्रदर्शित करता है। डांडिया हमारी सांस्कृतिक विरासत की अनमोल धरोहर है। कल्याण केंद्र, विविधताओं से सिमटे हुए समाज को अपने गतिविधियों के माध्यम से सहेजने का कार्य करती रहेगी।
समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य करती है डांडिया: वागीश आनंद
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्याण केन्द्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने कहा कि डांडिया, समाज को एकताबद्ध करने का कार्य करती है। समावेशी समाज के निर्माण में इस प्रकार का आयोजन महती भूमिका निभाती है।
बालिका द्वय के प्रदर्शन से दर्शक हुए रोमांचित
कार्यक्रम की शुरुआत में नव्या कुमारी व वर्तिका आनन्द ने शिव स्तुति पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। महिलाएं समूह बनाकर विभिन्न भजनों पर डांडिया खेलती रही। सबसे बडा नाम तेरा नाम, ओ शेरो वाली ——-, देर ना हो जाए, कब आओगे——, जीने के है चार दिन —–ढोल बाजे ढोल ——जैसे गीतो पर महिलाएं डांडिया खेलती रही। तेरे दर पर ओ मेरी मैया, तेरे दीवाने आए हैं। भर दे झोली मैया मोरी, बिगड़ी बनाने आए हैं। देखते ही देखते महिलाओं की टोली डांडिया लेकर संगीत की धुन के साथ खेलने लगी। माहौल संगीतमय हो उठा।सबसे बडा नाम तेरा नाम
ओ शेरो वाली ——की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और दर्शक दीर्घा में बैठी महिलाएं भी मंच के सामने आकर सामूहिक डांडिया नृत्य की सहभागी बनी। इस कार्यक्रम में कल्याण केन्द्र महिला क्लब की किरण कुमारी, अमृता कुमारी, वीणा कुमारी, हेमा शर्मा, पुष्पा पाठक, वंदना वर्मा, मधुमिता, मनोरमा देवी, डेजी कुमारी, रश्मि, मीरा, ममता, सुनीता पाल, शिल्पा, अनिता, सोनी कुमारी, कामिनी मिश्रा, हीना बघेला, डा. मोनिका रोहिल्ला, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, विनीता कुमारी, प्रियंका ध्यानी, शिमला केवट, रंजना कुमारी, आरती कनौजिया समेत सैकडों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।



