त्रिवेणी कला संगम सभागार में “महारथी -एक सागा”नाटक का मंचन किया गया
नई दिल्ली l त्रिवेणी कला संगम सभागार में “महारथी -एक सागा”नाटक का मंचन किया गया .नाटक की शैली नौटंकी शैली थी .नाटक में महाभारत को वर्तमान समय से जोड़कर समसामयिक रूप दिया गया .गीत संगीत के साथ नाटक महाभारत काल से वर्तमान युग को जोड़ता है .नाटक में सभी किरदारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया .नाटक के अंत में सभी दर्शकों ने खड़े होकर कलाकारों का अभिनंदन किया सभागार दशकों से खचाखच भरा हुआ था. निर्देशक के रूप में विभा चौधरी ने अपने निर्देशन से नाटक को सजा और सवार दिया ताकि दर्शक अपने आप को सत्य और कर्म के मार्ग पर अग्रसर कर पाए .नाटकों की पटकथा वेदव्यास ,निराला तथा विभांशु वैभव की रचनाओं पर आधारित होने के साथ सूत्रधार के माध्यम से वर्तमान से जुड़कर प्रभावी हो गई तथा अपने समसामयिक होने के कारण दर्शकों पर अपना प्रभाव छोड़ने में सक्षम थी. करण शारदा ,सुहानी , पूर्वा अग्रवाल ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया. नाटक की प्रस्तुति में व्यक्तिगत ग्रांट के रूप में संस्कृति यंत्रालय, भारत सरकार ने सहयोग दिया था

