घने कोहरे के बीच हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, परिवार के सामने तोड़ा दम

डुआर्स में क्रिसमस पर मातम

 

अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल ):क्रिसमस की सुबह जहां पूरा देश उत्सव मना रहा है, वहीं अलीपुरद्वार जिले के डुआर्स क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। फालाকাटा ब्लॉक के जटेश्वर थाना अंतर्गत बैंकान्दी इलाके में एक जंगली हाथी के हमले में 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पवित्र राय के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। पवित्र राय अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी दलगाँव के जंगल से निकलकर आया एक हाथी उनके बिल्कुल करीब पहुँच गया। दृश्यता (Visibility) कम होने के कारण वह हाथी की मौजूदगी को भांप नहीं पाए और अचानक उसके सामने आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्सैल हाथी ने पवित्र राय को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया और फिर उन्हें अपने पैरों से कुचल डाला। परिवार के सदस्य घर के पास ही मौजूद थे, लेकिन सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पवित्र राय ने अपने परिजनों की आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जटेश्वर चौकी की पुलिस और मदारीहाट रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुँचे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पास के दलगाँव जंगल से अक्सर हाथी भोजन की तलाश में इस ग्रामीण इलाके में आ जाते हैं।इस घटना के बाद से बैंकान्दी इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button