बिहार में डबल इंजन की सुनामी
मोदी नीतीश की जोड़ी हिट

रिपोट: अजीत चौबे (विशेष संवाददाता)
जोड़ी मोदी और नीतीश जी की जीत हो ये गाना पावर स्टार पवन सिंह ने ना सिर्फ गाया शायद जनता के मूड को भी भाफ लिया था
इस लिए शायद इस गाने को गीतकार अशोक शिवपुरी ने लिखा..
आज के रिजल्ट ने डबल इंजंन की सरकार को सशक्त बहुमत देकर बिहार में सुनामी ला दिया ये जीत 2020 की जीत के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। बीजेपी जहां सबसे बड़ी पार्टी बन गई अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया वही महिलाओ ने सुशासन बाबू नीतीश जी पर भरोसा कर उनकी झोली में वोटो की झड़ी लगा दी
वही महागठबंधन को इस चुनाव में भारी नुक्सान उठाना पड़ा तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, राहुल गांधी और खेसारी लाल यादव का स्टारडम भी काम नहीं आया।
इस बार के चुनाव में वोटो के बटवारे को ले के जन सुराज पार्टी का अहम भूमिका रही जिसका सीधा फायदा एनडीए को हुआ वही महागठबंधन को भारी नुक्सान हुआ।
चाहे वजह कुछ भी हो मोदी जी के माता जी को गाली देना, छठ पूजा को लेकर राहुल गांधी का बयान महागठबंधन के लिए भस्मासुर का काम किया साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश जी द्वारा महिलाओ के खाते में 10000 का महिलाओ के खाते में जाना इस चुनाव पर असर डाला… मगर ये बात तो साबित हो गई कि बिहार की जनता अब बातों पे नहीं विकास को देख कर ही सरकार चुन रही है। इस बार बिहार में जाति फैक्टर काम नहीं आया
वही प्रधानमंत्री मोदी जी का भी जादू कम नहीं हुआ है



